Followers

Wednesday, December 12, 2018

LE LO HARIDAS KI BIHARI(Krishna bhajan 217)

LE LO HARIDAS KI BIHARI(Krishna bhajan 217)
https://youtu.be/82z8EVyFoPM
   ''ले लो खबर हमारी हरिदास के बिहारी ''    

तेरे यहाँ पे आ के खाली गया न कोई

झोली फैलाये बैठा दर पर तेरे भिखारी

ले लो खबर हमारी हरिदास के बिहारी


दुनिया को  छोड़ कर मैं दर पर तेरे हूँ आया

कर दो करम ये मुझ पर आया शरण तुम्हारी

ले लो खबर हमारी हरिदास के बिहारी


छवि तेरी देख कर मैं मदहोश हो गया हूँ

अब तो  दिखाओ दर्शन आ कर मेरे बिहारी

ले लो खबर हमारी हरिदास के बिहारी


     उम्मीद के सहारे दामन पकड़ लिया है     

    अब पार लगा देगी विश्भाणु की दुलारी    

ले लो खबर हमारी हरिदास के बिहारी

              जय श्री स्वामी हरिदास जी          

               जय जय श्री राधे                  


similar
 
LENA KHABAR HAMARI HARIDAS KE BIHARI - BABA RASIK PAGAL


https://youtu.be/wMK7YTxh8Dk


No comments:

Post a Comment