Followers

Wednesday, December 12, 2018

Aadhaar Ho Ek Tera Aas Ek Teri(krishna bhajan.218)

Aadhaar Ho Ek Tera Aas Ek Teri(krishna bhajan.218)

https://youtu.be/5s2klPkUM5Q

आधार हो एक तेरा, आस एक तेरी...
ऐसी कृपा मुझे पे भी, हो प्रभु तेरी...




तेरी कृपा से स्वामी, मुझे ये लगन लगी है...
... सत् पथ की राह टेढ़ी, मची मन में खलबली है...
मिट जाये सब अँधेरा, मिल जाये राह तेरी...
आधार हो एक तेरा, आस एक तेरी...


करूँ निज करम जगत में, लेकर के नाम तेरा...
दिल में हो याद तेरी, मन में हो ध्यान तेरा...
समझू तेरे इशारे, बाते हो तुमसे मेरी...
आधार हो एक तेरा, आस एक तेरी...


हँसने लगे ये दुनिया, तेरा प्यार इस कदर हो...
दुनिया की हरकतों का, अब मुझ पे ना असर हो...
ढूँढू सदा में तुझको, कर आँख बंद मेरी...
आधार हो एक तेरा, आस एक तेरी...

No comments:

Post a Comment