Followers

Saturday, November 19, 2016

KRISHNA ARATI(Krishna stotra/bhajan.143)

KRISHNA ARATI(Krishna stotra/bhajan.143)

 https://youtu.be/uT9NrZwNfPc


आरती श्री कृष्णजी की Om Jai Shri Krishna Hare Aarti lyrics

  आरती श्री कृष्णजी की
 ॐ जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।
भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..
 परमानन्द मुरारी, मोहन गिरधारी।
जय रस रास बिहारी जय जय गिरधारी॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..
 कर कंचन कोटि सोहत कानन में बाला।
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे बनमाला॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..
 दीन सुदामा तारे दरिद्रों के दुख टारे।
गज के फंद छुड़ाए भव सागर तारे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..
 हिरण्यकश्यप संहारे नरहरि रूप धरे।
पाहन से प्रभु प्रगटे जम के बीच परे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..
 पापी कंस विदारे नल कूबर तारे।
दामोदर छवि सुंदर भगतन के प्यारे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..
 काली नाग नथैया नटवर छवि सोहे।
फन-फन नाचा करते नागन मन मोहे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..
 राज्य उग्रसेन पाये माता शोक हरे।
द्रुपद सुता पत राखी करुणा लाज भरे॥
। ॐ जय श्री कृष्ण हरे..
om jai shree krishna hare lyrics 


 https://youtu.be/es5yVj3xdAg



 https://youtu.be/g8X0sMIPA8k
 


No comments:

Post a Comment